फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कानपुर के लिए दो नई बसें, किराया 40 फीसदी अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी-
विज्ञापन

डिपो को मिली दो एसी बस, संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने स्थानीय डिपो को दो एसी बसों की सौगात दी है। इनका संचालन गाजीपुर से कानपुर तक किया जाएगा। वहीं इन बसों का किराया सामान्य से 40 फीसदी अधिक होगा। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 65 बसें हैं। दो एसी बसों के मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़ कर 67 हो गई है।
यह बसें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ के लिए चलाई जाती हैं। इसके साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों शेरपुर, वीरपुर, मरदह, चिरैयाकोट, सरसेना, गोड़उर, वीरभानपुर के लिए भी इनका संचालन होता है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले निर्धारित समय पूरा कर चुकी चार बसों को मार्ग से हटा दिया गया था। इसके चलते बसों की कमी हो गई थी। इससे पहले गाजीपुर से कानपुर के लिए तीन बसों का संचालन होता है। जो दिन में दो बजे, शाम 6.30 बजे एवं रात सात बजे जाती थी।
ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से डिपो को दो एसी टू बाइ टू बसें मुहैया कराई गई है। डिपो को मिली दो एसी बसों का संचालन प्रतिदिन शाम पांच बजे गाजीपुर से वाराणसी, प्रयागराज वाया कानपुर तक होगा। यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए दो एसी बस आने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

00
निगम से दो एसी बस डिपो को मिल गई। इनका संचालन शनिवार से वाराणसी, प्रयागराज वाया कानपुर तक होगा। इन बसों का किराया 40 फीसदी अधिक होगा। - वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें