गाजीपुर। भटनी से जखनियां स्टेशन के बीच नौ जून से 26 जून तक दो विशेष मेमू ट्रेनों का संचलन प्रतिदिन किया जाएगा।
वाराणसी मंडल पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मंडल औड़िहार स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य एवं औंड़िहार-भटनी खंड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलाकिंग एवं नॉन इंटरलाकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने से गाड़ियों के निरस्तीकरण में यात्रियों की हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिए भटनी-जखनियां-भटनी एवं भटनी-जखनियां-भटनी विशेष सुविधा मेमू गाड़ी का संचलन नौ जून से 26 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा।