दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के शकुंतला नगर के वार्ड नंबर सात निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर शिव कुमार के मकान की रसोई सहित छह कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने लॉकर में रखा 32 बोर का रिवाल्वर और दो लाख नगदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सेवानिवृत्त इंजीनियर शिवकुमार वार्ड नंबर सात ब्रिगेडियर नगर स्थित नया मकान बनाकर पत्नी और बहू के साथ रहते हैं। इलाज के लिए बीते तीन फरवरी को घर का ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। एक माह बाद लौटकर घर पहुंचे तो देखा कि रसोई सहित छह कमरों का ताला टूटा हुआ है और एक कमरे के अंदर रखे गोदरेज की लॉकर को तोड़कर उसमें रखा 32 बोर का रिवाल्वर और दो लाख नगद सहित पत्नी और बहू का आभूषण चोर चुरा ले गए हैं। घर में लगा सीसी कैमरा भी उठा ले गए है। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।