फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में युवक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भदौरा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके के बसुका गांव निवासी बृजेश सिंह (20) बाइक में पेट्रोल लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निरहू के पूरा गांव निवासी भागमनी देवी (50) एवं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेवराई चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह एवं पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें