फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में एमआर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात और शनिवार को सड़क हादसे में एमआर सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से दो गांवों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

खानपुर : ददरा गांव निवासी शनि (20) सुबह बाइक से मित्र शिवम के साथ आटा चक्की पर जा रहा था। गांव से करीब 500 मीटर दूर ददरा-दरवेपुर मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शनि की मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मैजिक को चिन्हित करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
लठ्ठूडीह : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव निवासी राजू कुशवाहा (32) एमआर का काम करता था। शुक्रवार की रात को शहर की तरफ से आते समय जंगीपुर पुलिया के पास पीछे से आ रहे चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर से युवक सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें