थाना क्षेत्र के औड़िहार-वाराणसी रेलमार्ग स्थित राजवारी पुल के आउटर सिग्नल पर शुक्रवार शाम मालगाड़ी के चपेट में आने हथौड़ी गांव निवासी राजकिशोर सिंह (32) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करंडा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मांझा चौकी के खनकाह कलां निवासी प्यारेलाल यादव (56) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अपने घर से निकल कर खेतों की तरफ जा रहा थे। रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।