फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से दो झोपड़ियां जलकर राख, आठ बकरियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव में रविवार की देर शाम आग लगने से दो झोपड़ियां जल गईं। आग से आठ बकरियों जल गईं। एक भैंस भी झुलस गई। सूचना पर नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया घटना स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया। गांव निवासी काशीनाथ की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने तेतरी देवी की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को झोपड़ी से बाहर निकाला। आग से झोपड़ी बंधी भैंस झुलस गई। आठ बकरियों जलकर मर गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हैंडपंप और कुआं से पानी लेकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर- गृहस्थी के सामान के साथ बाइक, नकदी जलकर गई। पीड़ित तेतरी देवी ने बताया कि घर में शादी की तैयारियों के लिए सामान लाकर रखे गए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई के नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जमानिया : कोतवाली क्षेत्र के सरुझा गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। घटना में गृहस्थी का सामान, दो बाइक जल गईं। वहीं चार बकरी झुलस गईं। इसमें एक बकरी मर गई।
विज्ञापन

आग से वृजेश कुमार, राम ईश्वर भारती और अयोध्या राम के झोपड़ियां जल गईं। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें