फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उसिया गांव के पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 13 छात्र घायल हो गए। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया।
विज्ञापन

सभी छात्र दिलदारनगर स्थित एक इंटर काॅलेज में पढ़ने के लिए गए थे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद अपने गांव के लिए निकले थे। इसी दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर नोंकझोक के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रिंस कुमार, सोनू ,विशाल, मिंटू कुमार, किस्मत कुमार, रोहित कुमार, दिलबंधु, मुकेश कुमार,प्रदीप, प्रभु और दूसरे पक्ष से मंटू, अक्षय, अंकित घायल हो गए। मारपीट के चलते वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से मारपीट छुड़ाया। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें