फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, चेन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कामाख्या देवी मंदिर परिसर के गर्भगृह में एक महिला की गले से चेन काटने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की गई। गिरफ्तार महिलाओं में मति देवी पत्नी राजेश निवासी कुनडरई थाना नोनहरा व रिंकू देवी पत्नी शशिकांत निवासी कोटवा नरायनपुर थाना भांवरकोल की निवासी है। बिहार की रिंकू देवी पत्नी नरेंद्र यादव निवासी अषैदे थाना रामगढ़ जिला भभुआ सुबह कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर के गर्भगृह में पिछे से एक महिला ने गले से चेन खींच लिया। रिंकू ने चेन खींचने वाली महिला का हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान पहुंची एक महिला ने चेन स्नेचर महिला को छुड़ा लिया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रंद्धालुओं ने चेन छीनकर भाग रहीं महिलाओं को धर दबोचा। तभी मंदिर पर मौजूद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़कर थाने ले आई। तलाशी में मति देवी के पास से लगभग दस तोला सोने की चेन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें