फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सर्पदंश से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

एक की अस्पताल में मौत, दूसरे ने अमवा की सती माता जाने के दौरान रास्ते में गई जान
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार की देर रात सर्पदंश से दो किसानों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
भड़सर गांव निवासी सुग्रीम राजभर (55) देर शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़ पड़े। इधर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें अमवा के सती धाम लेकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऐसे में परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सूचना मिलते ही भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, भवरहां ( पांडेपुर) गांव निवासी जयप्रकाश यादव (45) देर रात खेत से काम करके घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने डंस लिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए मऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से दो किसानों की मौत हुई है। दोनों शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें