फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेंगू के दो मरीज मिले,तीन अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बदलते मौसम के बीच डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को दो डेंगू के दो मरीज मिले। एक शहर तो एक मरीज करंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू वार्ड में तीन मरीजों को भर्ती कर उपचार चल रहा है। सुबह तेज धूप तो दोपहर बाद मौसम की नरमी तो कभी बारिश से संक्रामक बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया। वहीं डेंगू भी धीरे- धीरे लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही लालदरवाजा इलाकेे में एक ही परिवार के चार लोग डेंगू पीड़ित मिले थे। हालांकि उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। एक बार फिर डेंगू के दो मरीजों के मिलने से मलेरिया विभाग की मुश्किलें बढ़ती दिखाई पड़ रही है। मलेरिया विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो एक जनवरी से अब तक एलआईजा जांच से 30 लोगों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें 27 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं तीन का उपचार चल रहा है। यहीं नहीं अब तक 3286 बुखार पीड़ित संदिग्धों ने जांच कराई है। सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने बताया कि लोगों को जागरूक होने के साथ एहतियात और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, जिससे वह डेंगू और संक्रामक बीमारियों के चपेट में आने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें