बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा चौकी पुलिस ने मंगलवार की शाम बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक पिकअप पर लदी दो गाय और एक बछड़े को बरामद किया। दोनों तस्करों का चालान कर दिया। वहीं पिकअप को सीज कर दिया गया।
यूपी : बिहार सीमा पर पुलिस ने दो गाय और एक बछड़े को लादकर बिहार ले जा रहे एक पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिकअप को कोतवाली लेकर आई। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम दयाशंकर राय और राकेश राजभर निवासी मड़ियावडीह बताया। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वह काफी दिनों से इस धंधे में हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। वह मवेशियों को बिहार लेकर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।