फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दो मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथही मोड़ से पहले बने ब्रेकर के पास पखनपुरा से बुधवार को पुलिस टीम ने एक वाहन को पकड़ा। तलाशी लेने पर दो गोवंश और एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किया गया। साथ ही एक पशु तस्कर भी गिरफ्तार किया गया। गो वंश को तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है। मच्छटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अवथही मोड़ से पहले बने ब्रेकर के पास पखनपुरा से एक वाहन का पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर दो गोवंश बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी सिसनी अखईपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर बताया। तस्कर की तलाशी में पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें