फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव के सामने रविवार को दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर थाने चले आए। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर मटंवा निवासी छुनछुन राजभर करकटपुर मठिया बुआ के घर जा रहे थे। उतरांव मोड़ पर पहुंचते ही दुबिहा मोड़ तिराहे से फल खरीद कर घर वापस जा रहे उतरांव निवासी मन्नू यादव (26) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क से नीचे जा गिरे। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को उठाया। मुहम्मदाबाद लेकर आए। लेकिन हालत खराब देख डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इधर ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले ही मन्नू यादव की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छुनछुन राजभर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें