फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विधि महाविद्यालय में अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो को पकड़ा

विज्ञापन
बरेंवा ​स्थित पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने पंचम सेमेस्टर के दो परीक्षार्थियाें को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा। सचल दल संयोजक प्रो. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह तथा डाॅ. विजय ज्योति ने बरेंवा स्थित पुष्पा सिंह ने विधि महाविद्यालय में परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली। इस दौरान पंचम सेमेस्टर के दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। प्रो. सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में पाठ्य सहगामी परीक्षा में कुल 13848 परीक्षार्थी शामिल हुए। केबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी ने बताया कि सुबह के पाली में पाठ्य सहगामी परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की पंजीकृत संख्या 1472 थी, जिसमें उपस्थित 1444 हुए और अनुपस्थित 28 परीक्षार्थी रहे। प्रो. सिंह ने केबी पीजी कॉलेज, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, के एम पीजी कॉलेज समेत रामललित महाविद्यालय कैलहट, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा, ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा, लक्ष्मण सिंह विधि महाविद्यालय शिवगढ़ पड़री, मथुरा लॉ कॉलेज पुरजागीर एवं ज्ञानंदा लॉ कॉलेज अमरावती आदि महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें