फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में पांच दिन पूर्व हुए बवाल एवं गोली कांड के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मलसा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। मामले के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 20 जुलाई की रात को करीब साढ़े नौ बजे बुद्धन सिंह गांव के ही दूसरे मोहल्ले में अंडा खाने के लिए पहुंचा था। जहां बीरू यादव अपने मित्रों के साथ पहले से खड़ा था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बुद्धन ने बीरू को लक्ष्य कर गोली चला दी, जिसके कारण वह गिर गया। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए खुद को पकड़े जाने के डर से बुद्धन मौके से फरार हो गया था। घायल बीरू यादव के भाई मनोज यादव ने गांव के ही सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों पंकज चौधरी एवं कमलेश चौधरी निवासी ताड़ीघाट को मलसा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि 24 जुलाई को मुख्य आरोपी बुद्धन सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस संबंध में सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि दो और आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। जबकि मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार आरोपियों को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें