फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली पुलिस ने हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से मंगलवार की शाम प्रतिबंधित 78 किलो मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक को सीजकर दोनों का चालान कर दिया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर प्लास्टिक की दो बोरी में प्रतिबंधित मांस लेकर हेतिमपुर नहर पुलिया होते हुए दिलदारनगर बेचने के लिए जाने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक पर प्लास्टिक को बोरी लेकर आ रहे बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। इस पर वह बाइक घुमाकर भागना चाहे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। बोरे की तलाशी लेने पर एक बोरी में 49 किलो और एक बोरी में 29 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी अख्तर अंसारी और कस्बा के बुद्धिपुर निवासी इसरार अंसारी बताया। पुलिस ने बाइक सीजकर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें