फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छापेमारी में एक घर से बरामद हुए 20 गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर (चंदौली)। कस्बा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी की शिकायत की गई। इसके बाद ग्राम सभा कमालपुर में पूर्ति निरीक्षक धानापुर ममता सिंह व आपूर्ति लिपिक नितिन कुशवाहा ने बुधवार को गोदाम पर छापेमारी की। शिकायत के आधार पर एजेंसी के सामने स्थित एक मकान की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से 20 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें अधिक मूल्य पर बेचने की तैयारी थी। मौके पर मिले सभी सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि मामले में मकान मालकिन सरिता देवी व धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत डीएम की अनुमति से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें