इस अवसर पर आयोजित सूट और साड़ी मेला में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने 50 व्यापारियों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वर्षगांठ में जिले के व्यवसायियों के अलावा बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया एवं पड़ोसी प्रदेश बिहार के जिलों के व्यापारियों ने भी समारोह में भाग लिया। नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रामधारी यादव, असलम खां, सच्चेलाल यादव, रमेश, सुभाष, महेन्द्र प्रधान, पिंटू, विवेकनारायण उपस्थित थे।