फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ हुआ तुलसी का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा पर शुक्रवार की रात भगवान शालिग्राम के साथ विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी का विवाह हुआ। भगवान शालिग्राम की बारात पालकी पर सजाकर गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते महेंद्र लाल के दरवाजे से चलकर परेमनमन शाह पोखरा पर पहुंची। जहां घराती पक्ष के लोगों द्वारा बारात की अगवानी के बाद द्वारपूजा हुई। इसके बाद शालिग्राम एवं माता तुलसी का विवाह विधि-विधान से पुरोहित निर्मल पांडेय द्वारा कराया गया। मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की एकादशी की तिथि के दिन शालिग्राम तुलसी विवाह का आयोजन होता है लेकिन इस संदर्भ में पुरोहित निर्मल पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष एकादशी से पूर्णिमा तक शालिग्राम तुलसी विवाह का आयोजन कभी भी किया जा सकता है। एकादशी तिथि को 5:12 मिनट के बाद मीन का भद्रा था इसलिए यह विवाह का कार्यक्रम रात को संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मांगलिक गीत गाते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युवा नेता विपुल सिंह, महेंद्र लाल, उपेंद्रलाल, नागेंद्र लाल, शंभूनाथ गुप्ता, द्वारिका, धनंजय पांडेय, कृष्णमोहन पांडेय, चन्दमोहन, रेखा श्रीवास्तव, पुष्पा, अनुसुइया, उर्मिला, पम्मी, पिंकी, गुंजन श्रीवास्तव, संजू शर्मा, अश्विनी सिंह, वीरेंद्र यादव, नारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें