फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टीटीई ने टीवी दिखाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम टीटीई ने टीवी दिखाने के बहाने घर में बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह उर्फ सोनू (35) रेलवे विभाग में टीटीई है। उसकी तैनाती मऊ में है। वे बृहस्पतिवार को छुट्टी में घर आया था। पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे एक युवती दाना भुनाने गई थी। युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। आरोप है कि दाना भुुनाकर लौटते वक्त युवक की नजर युवती पर पड़ गई। उसने युवती को बहला-फुसलाकर टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। रुपये का लालच देकर उसे ये बात किसी को नहीं बताने के लिए कहा। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। परिजन रात में ही पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी टीटीई है और मऊ में उसकी तैनाती है। वो छुट्टी पर घर आया था। आरोपी शादीशुदा है,। उसका एक बेटा भी है। उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ वाराणसी में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें