फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर आयरन लेडी को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय रजदेपुर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता से कभी कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बंाग्लादेश को स्वतंत्र देश बनवाया। इसके साथ ही उन्होंने कोलफील्ड का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, रिहंद बांध, बनवाए। विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन से लेकर गरीबों को आवास तक की व्यवस्था इंदिरा गांधी ने की। साथ ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो की सराहना की।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी रविकांत राय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए, उन्हें आयरन लेडी के नाम से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को वर्तमान पीढ़ी को बताने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पीसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, मुसाफिर बिंद, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुमन चौबे एवं राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, सतीश उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें