फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दलीय सीमाएं तोड़ पूर्व प्रमुख को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर स्थित गंगा तट पर भाकपा नेता रामायण सिंह यादव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। पूर्व ब्लाक प्रमुख भाकपा नेता रामायण सिंह यादव का रविवार की सुबह सुल्तानपुर स्थित गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अमरजीत यादव ने दी।
शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के मैहर में हृदयगति रुक जाने से भाकपा नेता का निधन हो गया था। उनका शव शाम को उनके पैतृक गांव हुस्सेपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया। अंतिम संस्कार के समय गंगा तट पर अवकाश प्राप्त शिक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

दलीय सीमाओं को तोड़ कर लोग उनके घर एवं गंगातट पर पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, इफको के निदेशक विजयशंकर राय, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भाजपा नेता विरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, कृपाशंकर राय, डीसीएफ के उपाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव, नगर पालिका चेयरमैन रईस अंसारी, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव, अजय यादव, देवेश कुमार राय, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, अजय कुमार पांडेय, डीसीबी के निदेशक रविंद्रनाथ राय, भाक़पा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, जिला सचिव जनार्दन राम, सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, बलिराम पटेल, सुरेश राय के अलावा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, अंसारी इंटर कालेज के अध्यापक एवं छात्रों शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें