फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर गिरा पेड़, यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। बाजार में शनिवार को सुबह एक मैरेज हॉल के सामने सड़क पर पाकड़ का पेड़ अचानक गिर गया। इसके कारण कुछ घंटों के लिए यातायात बाधित हो गया। साथ ही पेड़ के गिरने के कारण बिजली का केबल भी टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि इसके कारण अनहोनी घटित नहीं हुई। वहीं बिजली का केबल टूट जाने के कारण घंटों बैंक, थाना, अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बाद में बाजार के लोगों ने स्वयं टूटे पेड़ को सड़क के किनारे रखवाया, तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें