फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिवहन मंत्री ने पीछा कर ओवरलोड सात ट्रकों को रोका, सीज; पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई कार्रवाई

Sat, 10 Aug 2024 05:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: परिवहन मंत्री की यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, अवैध ट्रक संचालकों में हड़कंप का भी माहौन रहा। मंत्री की सूचना पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ट्रकों की जांच करतीं अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया से लखनऊ जा रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कासिमाबाद के पास ओवरलोड वाहन देखा तो पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने जगह-जगह से कुल सात ओवरलोड ट्रकों को रोका। सभी ट्रक गिट्टी लादकर मिर्जापुर से बलिया जा रहे थे। देर शाम तक गाजीपुर और बलिया के एआरटीओ ने सातों ट्रकों को सीज कर दिया।

विज्ञापन


लखनऊ जा रहे परिवहन मंत्री करीब चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कासिमाबाद के पास पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुजर रही ओवरलोड ट्रकों को देख लिया, जो मिर्जापुर से वाराणसी, गाजीपुर होते हुए बलिया जा रहे थे। मंत्री अपने वाहन से उतरे और चेकिंग करनी शुरू कर दी।

इस दौरान जगह-जगह से कुल सात ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। जबकि मौके से चालक और खलासी फरार हो गए। परिवहन मंत्री ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही कासिमाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री द्वारा सूचना पर एआरटीओ बलिया अरुण कुमार और खनन अधिकारी और गाजीपुर की एआरटीओ सौम्या पांडेय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सभी वाहनों को सीज करने का आदेश दिया और इसके बाद सभी गंतव्य रवाना हो गए।

तीन ट्रकों पर नहीं थे नंबर प्लेट
परिवहन मंत्री ने सात ट्रकों में तीन को गाजीपुर एआरटीओ को सौंपा है। इन ट्रकों के नंबर प्लेट ही नहीं थे। जबकि ये ट्रक मिर्जापुर से वाराणसी, गाजीपुर होते हुए बलिया जा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह टोल भी है और अधिकारी चेकिंग का दावा भी करते हैं। इस संबंध में एआरटीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि परिवहन मंत्री द्वारा ओवरलोड सात वाहनों को पकड़ा गया है। इनमें चार वाहनों को बलिया और तीन को गाजीपुर को सौंपा गया है। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें