मरदह। विद्युत विभाग की लापरवाही से खुले में बिना सुरक्षा जाली के रखे ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बने हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से इलाकाई लोगों में दहशत है। ब्लाक रोड स्थित पानी टंकी के सामने बिना सुरक्षा जाली के ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ऐसे ही बाजार मस्जिद के पास बिजली तारों में विषैला वृक्ष लिपटा है। जागोपुर रोड, उप डाकघर, ब्लाक रोड, पानी टंकी, विकासखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर, बीआरसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास खुले में रखे ट्रांसफार्र्मर और बिजली के तार दुर्घटना को दावत दे रहे है। स्थानीय नागरिक अजय सिंह, मनीष विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, सिंटू जायसवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बिना सुरक्षा जाली के खुले में रखा गया है। जिससे लगातार खतरा बना हुआ है। देखरेख के अभाव में खर पतवार भी उग आई है। उधर से गुजरने वालों को हमेशा खतरों की आशंका बनी है।