फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन दिन बाद बदला गया ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव में पूर्वी ईदगाह के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 15 दिन में ही दूसरी बार जल गया था। तीन दिन से बिजली न आने से तीन मुहल्ले के लोग परेशान थे। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में पंद्रह दिन बाद ही जल गया ट्रांसफॉर्मर, तीन दिन से पेयजल संकट शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी हरकत में आए और जले ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया। ट्रांसफॉर्मर बदलने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि विभागीय नियमानुसार 24 घंटे में ही ट्रांसफॉर्मर बदल जाना चाहिए, लेकिन मंगलवार को तीन दिन तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ता ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कई बार उपकेंद्र पर सूचना देकर थक गए थे। बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लिया और तीसरे दिन बुधवार को ही ट्रांसफॉर्मर गांव पहुंचा। जिससे बुधवार की देर शाम आपूर्ति शुरु हो सकी। उपकेंद्र के एसएसओ कैलाश यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के मिलने में देरी हुई थी। ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें