गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र के जलालपुर फीडर के तहत बारोडीह गांव सभा में 63 केवीए का लगा ट्रांसफॉर्मर चार दिन पूर्व हाई वोल्टेज होने से जल गया। पूरा गांव अंधेरे में है। विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी पावर हाउस पर देने के बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदलने की पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस ट्रांसफॉर्मर से संबंधित गांव के लोगों को बत्ती, पंखा का कनेक्शन दिया गया है। अब गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करवाने के लिए भी पड़ोस के गांव में जाना पड़ रहा है। गांव के लोग बढ़ती गर्मी एवं तेज धूप में अंधेरे में रहने को विवश हो गए हैं। संवाद