फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार दिनों से फुंका ट्रांसफॉर्मर, अंधेरे में 1500 की आबादी

विज्ञापन
बरही गांव के दलित बस्ती में लगा जला हुआ ट्रांसफॉर्मर। संवाद
विज्ञापन
गंगौली। क्षेत्र के फत्तेपुर में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से करीब 1500 की आबादी बीते चार दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस समय धान रोपाई का सीजन होने के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। शिवकुमार यादव, पारस राजभर, प्रदीप राम, श्याम देवराज, सर्वेश सिंह, फौजदार सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया। रोपाई का कार्य प्रभावित हो रही है। गर्मी में बिजली न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बिजली निगम के कासिमाबाद एसडीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें