फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष में ट्रायल के बाद ट्रेनों का शुरू होगा संचालन: जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के जीएम अशोक मिश्र और वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय बृहस्पतिवार की देर शाम विशेष निरीक्षण ट्रेन से गोरखपुर से घाट स्टेशन पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा ताड़ीघाट- मऊ रेल परियोजना के तहत गंगा नदी पर बन रहे रेल सह रोड ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने जानकारी ली। साथ ही अब तक हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बताया कि नए वर्ष में ट्रायल पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो दूसरे चरण की करीब 37 किमी लंबी प्रस्तावित घाट से मऊ तक जाने वाली नई रेल लाइन का कार्य भी बहुत जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसके बाद जीएम ने सिटी स्टेशन तक निरीक्षण के दौरान परियोजना के पूरा होने की निर्धारित तारीख की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वह सीधे वाराणसी से गोरखपुर के लिए निकले। निरीक्षण के दौरान वाराणसी मंडल के सीएओ राजीव कुमार, पीसीओएम संजय कुमार त्रिपाठी, पीसीएसटीई अनिल कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें