फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 383 का वेतन काटने के साथ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए चुनाव कर्मियों के लिए प्रशिक्षण स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित हुआ। इसमें 383 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम ने इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाइजेशन करने को कहा गया। तीन पालियों में प्रशिक्षण कार्य संपन्न हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में 3540 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अनुपस्थित कार्मिकों में पर्यवेक्षक मतगणना 152, सहायक प्रथम मतगणना 105, सहायक द्वितीय मतगणना 57, सहायक तृतीय मतगणना 53 तथा अति मतगणना सहायक 16 सहित कुल 383 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें