मुहम्मदाबाद। पूर्व सैनिकों ने सोमवार को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का ठहराव एवं सवारी गाड़ियों के संचालन की मांग की और स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौंपा। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष रिटायर्ड नायब सूबेदार ह्रदय नारायण सिंह यादव के नेतृत्व मे पूर्व सैनिकों ने स्टेशन अधीक्षक अदीप कुमार को सौंपे पत्र में कहा है कि कोरोना के चलते अधिकतर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, जो अब शुरू हो गया है। लेकिन बलिया-वाराणसी वाया गाजीपुर रेल मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का संचालन आज तक शुरू नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर चलने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव पूर्व मे युसुफपुर स्टेशन पर था वह बदं है। इसका ठहराव किया जाय। इसके अलावा गोदिया एक्सप्रेस व हरिहरनाथ एक्सप्रेस को भी यहां रोका जाए। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा। पत्रक देने वालों में पूर्व आनरेरी फ्लाइंग आफीसर अनिरुद्ध राम, पूर्व सूबेदार बलिराम सिंह यादव, लाल बहादुर सिंह यादव, पूर्व सैनिक दुर्गा सिंह यादव, एसएस यादव, पारसनाथ सिंह यादव, रामफल सिंह कुशवाहा, संजय सिंह यादव, पुरुषोत्तम सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार राय आदि लोग शामिल रहे।