फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर-ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास शुक्रवार को ट्रेलर और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके कारण उपचार के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर रास्ता जाम हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम करीब चार बजे हैदरगंज के पास मऊ की तरफ से जिला मुख्यालय जा रही ट्रेलर की गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों को उपचार के लिए ग्रामीणों और पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। उपचार के दौरान ट्रक चालक अखिलेश सिंह (40) निवासी महराना देऊपुर, जिला कानपुर देहात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक राजेंद्र राजभर (50) निवासी ताजोपुर थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। राजेंद्र राजभर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के होने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने जाम को हटवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाऊस भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें