फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुकान में घुसा ट्रेलर, बाल-बाल बचा दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर एक पोल को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया। दुकानदार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एनएच 124 सी स्थित भदौरा बस स्टैंड के पास दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बिहार से आते समय तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पोल से टकराते हुए दुकान में घुस गया। विक्की चौरसिया, राजू मद्धेशिया और दिनेश राय की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेवराई चौकी पुलिस ने ट्रेलर को हटवाया। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से भदौरा तिराहे के पास स्पीड ब्रेकर और दिशा और गतंव्य सूचक बोर्ड लगवाने की मांग की है। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें