सहाबुद्दीनपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे पलटा ट्रेलर। स्रोत- यूपीडा की सुरक्
बरेसर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब चार बजे मछलियों के चारे से लदा ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे पलट गया। कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अमेठी के भादर ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव निवासी ट्रेलर चालक मोहम्मद तसलीम ने बताया कि अमेठी से ट्रेलर में मछली का चारा लादकर एक्सप्रेसवे से पटना जा रहा था। ट्रेलर का पिछला टायर फट गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे की रेलिंग को तोड़ते हुए किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक मोहम्मद तस्लीम और सहचालक मोहम्मद अशफाक को मामूली चोटे आई हैं। हालांकि, अभीतक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही जमीन पर बिखरे मछलियों के चारे से भरी करीब 600 बोरियों को इकट्ठा कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यातायात को बहाल करा दिया गया।