दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को दिन में करीब दो बजे एक ट्रेलर को घुमाते वक्त अगला पहिया सड़क किनारे मिट्टी में फंस गया। इससे ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच खड़ा हो गया। कुछ ही देर में गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। भीषण जाम लग गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने जेसीबी मंगाकर किसी तरह फंसे ट्रेलर को हटवाया। इस पर एक घंटा बाद आवागमन सुचारू हो गया।