फरीदहा रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा कार्य। संवाद
क्षेत्र के फरीदहा हाल्ट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई लोगों को दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। फरीदहा हाल्ट क्रॉसिंग पर चल रहे कार्य और रेलवे पटरी बिछाने के दौरान उत्पन्न व्यवधान के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान दोपहर 12 से दो बजे तक जाम की स्थिति रही। जाम में फंसे मुन्ना कुमार, भीम बिंद, चंद्रशेखर यादव, नन्दलाल, दुर्गा प्रसाद चौरसिया, बृजेश पांडेय और दीनदयाल ने बताया कि करीब दो घंटे तक जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं औड़िहार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि फरीदहा के पास चल रहे कार्य और औड़िहार से डोभी तक रेलवे पटरी बिछाने के कारण जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य अभी दो दिन तक चलने की संभावना है। संवाद