फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम राजेश सिंह साथ - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
ाजीपुर। परिवहन विभाग की ओर से यातायात माह की शुरुआत चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाने से हुई। सोमवार को विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जागरूकता रथ को रवाना कर किया गया। एडीएम राजेश सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एक तरफ जहां रथ के माध्यम से पंफलेट एवं माइक से नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर संभ्रात लोग, राजनीतिक व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, जिससे यातायात के नियमों की अनदेखी करने के कारण हो रहे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 17 फरवरी तक इस रथ से यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ कोविड संक्रमण बचाव के प्रति भी जागरूकता फैलाई जाएगी। सड़क सुरक्षा के साथ ही कोविड-19 बचाव से संबंधित पोस्टर, स्टिकर, हैंडबिल एवं पंफलेट का वितरण किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चालकों को नशे के दौरान बस चलाने एवं ओवर स्पीडिंग के विरूद्ध चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि जनपद स्तर पर महिलाओं की दो पहिया रैली निकाली जाएगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस दौरान राजेश सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, टनटन सिंह, रमापंकर कुशवाहा, भोला यादव, अभय सिंह, मुंशी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें