फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्यापारियों ने किया टैक्स वृद्धि का विरोध

विज्ञापन
जमानिया तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में धरना पर बैठे व्यपारी एवं नागरीक । संवाद
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद द्वारा गृहकर, जलकर, जल निकासी कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क में की गई भारी वृद्धि के विरोध में रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता और पूर्व सभासद नारायण दास चौरसिया ने आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष और ईओ ने बंद कमरे में फर्जी प्रस्ताव तैयार कर टैक्स में 10 गुना तक की मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। व्यापारियों ने कहा कि नगर की बदहाल सड़कों की सुध लेने के बजाय जनता पर आर्थिक बोझ लादा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। मौके पर सतेंद्र वर्मा, कलेश चौधरी, सुरेश वर्मा सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें