रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक व्यापारी का शव शनिवार को गोदाम में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा (50) रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित मशीनरी (कृषि यंत्र, हार्डवेयर) की दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह सात बजे वह दुकान पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि पत्नी उषा देवी ने जब उन्हें फोन किया तो बात नहीं हुई। इसपर पत्नी ने तत्काल दुकान के पास रह रहे परिजनों को फोन करके जानकारी लेने को कहा। परिवार के सदस्य दुकान के पास गोदाम में पहुंचे तो फंदे से लटक रहे शव को देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ गई। परिजन दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से शव फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।