सिधौना बाजार स्थित रेलवे अंडर पास में बरसात के पानी में फंसा ट्रैक्टर।
- फोटो : GHAZIPUR
खानपुर। सिधौना बाजार स्थित सिधौना-मेहनाजपुर मार्ग पर रेलवे द्वारा बनवाए गए अंडरपास के अंदर लगभग सात फीट बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागन ठप है। बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली भरे पानी के बीच से निकालने लगा। इस दौरान जब चालक की सीट तक पानी आ गया तो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पानी के बीच फंसे ट्रैक्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
्र