फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस 21 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी सहयोगी संगठन अपने सभी सदस्यों एवं परिवारजनों के साथ सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर से 21 मई को शाम पांच बजे विशाल मशाल जुलूस निकालेंगे। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचेगा तथा कर्मचारियों से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी ने बताया कि यह मशाल जुलूस परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक अंबिका दुबे के नेतृत्व में शाम पांच बजे से एकत्र होकर शाम छह बजे सरजू पांडेय पार्क के लिए प्रस्थान करेगा। कर्मचारी नेताओं ने जिले के समस्त संबंद्ध सहयोगी कर्मचारियों संगठनों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नव दिवसीय शिव महापुराण का शुभारंभ आज से
खानपुर। क्षेत्र के विश्वनाथ महादेव मंदिर पर संगीत में नौ दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन 21 से 30 मई तक आयोजित होगा।
शिव महापुराण के आयोजक बबलू गिरी ने बताया की बिछड़ नाथ महादेव मंदिर बभनौली मंदिर पर महाकाल की नगरी उज्जैन के कथावाचक माधवानंद गिरी द्वारा 21 से 30 मई तक शिव महापुराण का कथा वाचन होगा। कलश यात्रा के साथ शुरू होकर प्रतिदिन सुबह आठ से 11 बजे तक यज्ञ हवन पूजन और शाम तीन बजे से लेकर सात बजे तक कथा वाचन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें