फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 अगस्त के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा मेघबरन सिंह स्टेडियम पहुंचे। यहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल के साथ फोटो खिंचवाई। मेडल भी देखे और सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल का सम्मान समारोह करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में 17 अगस्त को होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने की संभावना है, जिसे देखते हुए तैयारी चल रही है। मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे डीएम और एसपी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के साथ बातचीत कर कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें