फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि संविधान निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों के उत्थान की बात की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ. जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, सुनील साहू, फणिंदर राय, मनीष राय, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे आदि मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने डॉ. आंबेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। आज उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रविंद्र प्रताप यादव, विजयशंकर यादव, दिनेश यादव, डॉ. समीर सिंह आदि उपस्थित थे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बड़ेसर गांव में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा करने आदि की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर, नगर अध्यक्ष गायत्री गुप्ता, संतोष गुप्ता अजहर राईन माखन वर्मा कुंदन गुप्ता रीता गुप्ता आदि मौजूद थीं।
मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के ग्राम सभा रसूलाबाद में बच्चू यादव के आवास पर आयोजित गोष्ठी में सुभाष पहलवान ने कहा कि बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता आज और बढ़ गई है। इस अवसर पर रामनिवास यादव, चंचल पहलवान, अतुल, ओमकार, विशाल, शिवम, प्रांजल, इंद्रदेव कनौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें