फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिलेट्स बिस्किट, पकौड़े, लड्डू बनाने की विधि बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय मिलेट्स गैलरी का आयोजन हुआ। गैलरी में सावा, कोदो, रागी, मडुआ, चेना, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्के की खेती के वैज्ञानिक विधियों को सरल रूप में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मिलेट्स से निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों खीर, दलिया, रोटी, केक, बिस्किट, पकौड़े, लड्डू आदि बनाने की सरल विधि बताई गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के मिलेट्स अनाज व उनके पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि मिलेट्स का उपयोग पहले खूब किया जाता रहा है। गेहूं, चावल की अधिक पैदावार तथा आधुनिकता ने इसे पीछे छोड़ दिया। गेहूं में उपस्थित ग्लूटिन व अधिक कार्बाेहाईड्रेट पाचन व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों को पैदा करने का कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिलेट्स में उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, फाइबर, खनिज लवण, आयरन, जिंक इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जो सुपाच्य के साथ-साथ उच्च पोषण प्रदान करने वाला होता है। इसके पूर्व उन्हाेंने मिलेट्स गैलरी का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में 200 किसान उपस्थित रहे। जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही लोग अपने आहार में इसका प्रयोग करें, इसका संदेश दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें