फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर अव्वल

विज्ञापन
भीमापार के प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर पर आयोजित टीएलएम मेले का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षाधिका? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बहरियाबाद। भीमापार न्याय पंचायत के सोलह स्कूलों की ओर से प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर पर शुक्रवार को टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर को पहला, कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर को दूसरा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीमापार को तीसरा स्थान मिला। मेले में शिक्षकों ने कई तरह की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई थी। इसमें शब्द मशीन, भाग मशीन, विलोम शब्दों को सिखाने के लिए सचित्र किट, सुचालक एवं कुचालक बताने की युक्ति आदि की बीएसए सहित अन्य लोगों ने विशेष सराहना की। मुख्य अतिथि बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी को मिशन प्रेरणा के तहत अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने में जुट जाने की अपील की। कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, वंशराज यादव, एआरपी रमाशंकर सिंह, प्रधानाध्यापक रामउग्रह यादव, सूर्यप्रताप सिंह, रमेश सोनकर, शिवप्रसाद यादव एवं संकुल प्रभारी तथा अध्यापक उपस्थित थे। संचालन राजेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें