फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भुड़कड़ा कोतवाली के बुढ़ानपुर गांव में रविवार की देर रात पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग सांत्वना देकर परिजनों को शांत कराने में जुटे रहे। गांव निवासी अग्रसेन सिंह उर्फ रिंकू (35) तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दोनों भाई छुट्टी पर घर आए हुए थे। किसी बात को लेकर भाईयों में कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज अग्रसेन अपने कमरे में सोने चला गया। देर शाम भोजन बनने के बाद युवक की पत्नी सुमन खाना खाने के लिए आवाज लगा रही थी, लेकिन कोई आवाज नहीं आने पर किसी अनहोनी की आशंका पर कमरे के पास जाकर दरवाजा खटखटाने लगी। बावजूद कोई हलचल नहीं मिलने पर जब उसने खिड़की से अंदर देखा तो पति का शव छत में लगे पंखे की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन एवं ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। दरवाजा तोड़कर शव को निचे उतारने के साथ घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पत्नी सुमन और मां निर्मला देवी के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की जुट गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें