फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घरेलू कलह से ऊबकर युवती समेत दो ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात पारिवारिक कलह से ऊबकर युवती सहित दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। कासिमाबाद: बरेसर थाना क्षेत्र के तिलठिया गांव निवासी ब्यूटी राजभर (18) खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। देर रात जब परिवार के लोग उसके कमरे पहुंचे तो वह अचेतावस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करंडा: थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में पारिवारिक कलह से ऊबकर अशोक पांडेय (60) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें