फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित प्रधानों को दिया आवश्यक टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/सुहवल। जिले के सभी 1238 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों को प्रदेश की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री योगी आदयित्यनाथ ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की देर शाम संबोधित किया। मुख्यमंत्री से सीधे वार्ता में जिले के किसी भी प्रधान को मौका न मिलने से यहां के लोगों को निराशा हुई। प्रदेश के चुनिंदा दस ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री ने सीधे रूबरू होकर उन्हें बधाई देने के साथ ही पंचायतों के विकास को लेकर आवश्यक टिप्स दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शाम चार बजे आनलाइन हुए। सबसे पहले पंचायती राजमंत्री ने पंचायत को मजबूत करने एवं विकास के उच्च मानदंड बनाए रखने के साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण आबादी का 78 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है। यहां विकास एवं शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। सरकार पंचायतों को मजबूत करने एवं उन्हें अधिकार संपन्न बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दे रही है। मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के संयुक्त संबोधन को लेकर जिले एवं ब्लाक के आला अधिकारी सुबह से ही लगे रहे। सुहवल क्षेत्र के रमवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान रूबी खां, सुहवल के पंचायत भवन पर आशा यादव, भिक्खीचौरा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान सुमन सिंह, रेवतीपुर पंचायत भवन पर प्रधान राकेश राय, बेमुआ प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान सीमा पांडेय आदि नव निर्वाचित प्रधानों ने जूम मीट के जरिए मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के संबोधन को सुना। विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें