नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान वेंडिंग जोन में दुकानों के सामने लगे टीनशेड को खुद ही हटाते दुक
गाजीपुर। सावन के मद्देनजर नगर पालिका ने शुक्रवार को वेडिंग जोन से लगी करीब 35 दुकानोें के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन के माध्यम से इन शेड को हटाकर ट्रैक्टर से इनको नगर पालिका के जलकल परिसर ले गई। नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि सावन को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेंडिंग जोन में लगी 35 दुकानों के सामने अवैध रूप से लगाए गए टिनशेड और छज्जों को हटाया गया। साथ ही रविवार के दिन दुकानदारोें को इन दुकानों को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई केवल गुमटियों के आगे लगे टिनशेड और छज्जों पर ही की गई है। संवाद